फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, दरोगा निलंबित, धोखाधड़ी में राहत दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख मांगे

Fri, 10 Jul 2026 08:59 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के एक थाने में तैनात दरोगा पर धोखाधड़ी के मामले में राहत देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है। वहीं, परिवार ने बेटे को थाने ले जाकर पीटने और 25 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ने का आरोप  लगाया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहीमाबाद थाने में तैनात दरोगा गुड्डू प्रसाद का रिश्वत मांगने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने एसीपी अलीगंज को जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


माल के करेंद गांव निवासी विष्णु कुमार द्विवेदी के अनुसार, उनके भाई संतोष कुमार द्विवेदी वर्ष 2023 से लापता हैं और उनकी गुमशुदगी माल थाने में दर्ज है। वर्ष 2026 में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर संतोष के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला रहीमाबाद थाने में दर्ज हुआ। इसकी विवेचना दरोगा गुड्डू प्रसाद कर रहे हैं। विष्णु का आरोप है कि दरोगा उनके परिवार पर दबाव बनाकर मामले में राहत देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - यूपी का 'धनकुबेर': काली कमाई को रिटायर ARTO बताते रहे यहां से मिला गिफ्ट, बैंक ट्रांजेक्शन सामने देख उगल दिया सच
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चोरी का खुलासा होने के बाद सख्ती, अब 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और 13 नए कैमरों से चढ़ावे की निगरानी
विज्ञापन


वीडियो में रुपयों के लेनेदेन की बात सुनाई दी
बृहस्पतिवार को वायरल हुए करीब 50 सेकंड के वीडियो में दरोगा एक लाख रुपये में बात तय होने का बात कहते दिख रहे हैं। विष्णु ने इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत भी दी है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई थी। प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए डीसीपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच एसीपी अलीगंज करेंगे।

दरोगा पर बेटे को पीटने और रुपये लेकर छोड़ने का आरोप
विष्णु ने यह भी आरोप लगाया कि 17 मई को दरोगा गुड्डू प्रसाद उनके बेटे शांतनु को घर से उठाकर थाने ले गए। वहां उसे पीटा गया और 25 हजार रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा दिया गया। पूरा परिवार दरोगा की प्रताड़ना से परेशान है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें