फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बैकुंठ धाम पुल पर नए साल से फर्राटा भरना शुरू कर देंगे वाहन, बारिश व बाढ़ से दो महीने लेट हुआ काम

Wed, 18 Nov 2026 10:42 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बैकुंठ धाम पुल के बन जाने से समतामूलक चौक निशातगंज चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा। एक स्पैन रखा जाना बाकी है। निर्माण का कार्य बारिश और बाढ़ से दो महीने लेट हो गया। 
विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत बैकुंठ धाम के पास गोमती नदी पर बन रहा पुल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत गोमती नदी पर बन रहे बैकुंठ धाम पुल पर नए साल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। वैसे तो इसका काम इसी महीने पूरा होना था मगर बारिश और बाढ़ से यह करीब दो महीने लेट हो गया। इस पुल पर आवागमन शुरू होने से समतामूलक चौक और निशातगंज चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

विज्ञापन


बैकुंठ धाम के पास बन रहा पुल करीब 330 मीटर लंबा है। इसके बनने से डालीबाग, 1090 चौराहा व समतामूलक चौक से आने-जाने वालों को आसानी होगी। यह पुल बनने से समतामूलक चौक से निशातगंज चौराहे की ओर जाने वाला ग्रीन कॉरिडोर बैकुंठधाम वाली रोड से जुड़ जाएगा।

इस पुल का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह नवंबर तक पूरा होना था मगर बारिश और बाढ़ से काम में रुकावट आई। अब बारिश बंद होने के बाद फिर से इसका काम शुरू किया गया है। पुल के बीच के हिस्से का काम रह गया है जिसे नई ट्रेस तकनीक पर बनाया जा रहा है। इसमें पहले से तैयार किया गया स्पैन रखा जाना है। पुल के निर्माण पर करीब 70 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो रहा है।
विज्ञापन


इस माह शुरू हो जाएगा डालीगंज फ्लाईओवर
डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ग्रीन कॉरिडोर का फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। 23 नवंबर को रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। इसके बाद आवागमन शुरू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी और डालीगंज से पक्का पुल तक का सफर दो मिनट में पूरा हो जाएगा। करीब 1.1 किलोमीटर लंबे पुल की सड़क से ऊंचाई 25 मीटर है

ग्रीन कॉरिडोर के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सेंगर का कहना है कि पुल पर अब सिर्फ एक स्पैन रखा जाना है। यह काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और नए साल में आवागमन शुरू हो जाएगा। बारिश और बाढ़ से चलते काम थोड़ा लेट हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें