फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बड़े इमामबाड़े के अंदर वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, जल्द शुरू होगी टिकट की ऑनलाइन बिक्री

Wed, 07 Jan 2026 08:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Bada Imambara: लखनऊ के बड़े इमामबाड़े के अंदर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। डीएम के द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। 
विज्ञापन
बड़ा इमामबाड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डीएम विशाख जी ने हुसैनाबाद स्थित ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और पर्यटक सुविधाओं में कमियां पाई गईं। मुख्य गेट के अंदर कई दो पहिया वाहन खड़े पाए गए। खाली पड़ी दुकानों में निष्प्रयोज्य सामग्री रखी मिली और शौचालय में साफ-सफाई का अभाव मिला। जिस पर निष्प्रयोज्य सामग्री हटाने, मुख्य गेट के भीतर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा लॉन के सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था एक सप्ताह में दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सभी स्थलों पर एक समान कलर कोडिंग में साइनएज लगाने और विद्युत पोलों की रंगाई-पुताई कराने को भी कहा। डीएम ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए खाली दुकानों में टिकट कियोस्क और गाइड फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। लॉन के किनारे बेंच लगेंगी तथा शौचालयों की नियमित सफाई के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। 

शीघ्र ही ऑनलाइन टिकटिंग और टच स्क्रीन कियोस्क की सुविधा शुरू होगी। नींबू पार्क की ओर वैकल्पिक पार्किंग, आधुनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स का निर्माण एलडीए के माध्यम से कराया जाएगा। जिससे रूमी गेट पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ेगी। इसके निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी महेंद्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार कीरत सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें