फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : सात लाख करोड़ को पार करेगा यूपी का अगला बजट, इन्वेस्टर्स समिट के बाद बुलाया जाएगा सत्र

Wed, 04 Jan 2023 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow : राज्य के वित्त विभाग ने वर्ष 2023-24 के बजट के लिए विभिन्न विभागों के साथ मंथन शुरू कर दिया है। फरवरी में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट के बाद बजट सत्र बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अगले बजट का आकार 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा। वित्त विभाग ने वर्ष 2023-24 के बजट के लिए विभिन्न विभागों के साथ मंथन शुरू कर दिया है। फरवरी में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट के बाद बजट सत्र बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


वित्त विभाग ने अगले बजट के लिए सभी विभागों से 30 नवंबर तक प्रस्ताव मांगे थे। सूत्रों के अनुसार, सभी विभागों से प्रस्ताव मिल चुके हैं। पुरानी परियोजनाओं के लिए आवश्यक राशि और नई प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए धन की जरूरत पर विभागों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। एसएनडी (शेड्यूल ऑफ न्यू डिमांड्स) के प्रस्तावों के औचित्य और इसके लिए मांगी गई राशि को भी तार्किक सीमा में लाने पर विचार हो रहा है। 

शासन के सूत्रों का कहना है कि इस बार बजट का आकार 7 लाख करोड़ रुपये को पार करेगा। वित्त वर्ष 2022-23 का बजट 6.15 लाख करोड़ से ज्यादा का था। इसके अलावा पिछले माह 33769.54 करोड़ का अनुपूरक बजट भी लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें