इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
यूपी दिवस पर मंत्री सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या, बेबी रानी मौर्य को झांसी, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़, धर्मपाल सिंह को मुरादाबाद, नंदकुमार गुप्ता नंदी को प्रयागराज, अनिल राजभर को वाराणसी, राकेश सचान को कानपुर नगर, योगेंद्र उपाध्याय को मैनपुरी, आशीष पटेल को बस्ती, डॉ. संजय निषाद को कानपुर देहात, ओम प्रकाश राजभर को सुल्तानपुर, सुनील कुमार शर्मा को गौतमबुद्ध नगर व अनिल कुमार को बिजनौर में जिम्मेदारी दी गई है।
शुभांशु शुक्ला व दीप्ति शर्मा हो सकते हैं सम्मानित
यूपी दिवस पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पांच लोगों को यूपी गौरव सम्मान दिया जाएगा। इसमें अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला व महिला विश्वकप फाइनल में मुख्य भूमिका निभाने वाली आगरा की दीप्ति शर्मा आदि के नाम की चर्चा है। यूपी गौरव सम्मान पाने वालों को 11-11 लाख रुपये, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
लखनऊ में दो घंटे से ज्यादा रहेंगे गृहमंत्री
यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह 24 जनवरी को लगभग दो घंटे से ज्यादा लखनऊ में रहेंगे। वे लगभग 12 बजे लखनऊ आएंगे। वहां से राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचेंगे। जहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लगभग दो बजे वे वापस लौटेंगे। दूसरी तरफ कार्यक्रम स्थल पर 5000 लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की जा रही है। साथ ही प्रदर्शनी के साथ ही 150 फीट लंबे कैनवास पर चित्रांकन भी किया गया है।