लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में बीएससी दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 23 जून को विभाग में होगी। इसमें छूटे हुए और परीक्षा न दे पाने वाले विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे। विभागाध्यक्ष प्रो. वीके शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह 20 जून तक अपना आवेदन विभागाध्यक्ष कार्यालय में जमा कर दें। छूटे हुए विद्यार्थियों और महाविद्यालयों के छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए 500 रुपये शुल्क ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करना होगा। परीक्षा तय तिथि में सुबह 10 बजे से विभाग में होगी। छात्र तय समय से आधे घंटे पहले उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।