फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : यूजी प्रवेश परीक्षा अब 29 अगस्त से चार सितंबर तक, सीयूईटी के कारण विवि ने बदली प्रवेश परीक्षा तिथि

Mon, 08 Aug 2022 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 31 जुलाई को ही स्नातक प्रवेश परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया था। इसके अनुसार परीक्षाएं 22 से 28 अगस्त के बीच दो पालियों में प्रस्तावित की गई थीं। किंतु सीयूईटी की स्थगित यूजी की प्रवेश परीक्षाएं अब 24 से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के कारण लखनऊ विश्वविद्यालय ने नए सत्र 2022-23 के लिए अपनी स्नातक कोर्सों की प्रवेश परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में 22 से 28 अगस्त तक अपनी प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित की गई थी।  जिसे बदलकर अब 29 अगस्त से 04 सितंबर तक कर दिया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 31 जुलाई को ही स्नातक प्रवेश परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया था। इसके अनुसार परीक्षाएं 22 से 28 अगस्त के बीच दो पालियों में प्रस्तावित की गई थीं। किंतु सीयूईटी की स्थगित यूजी की प्रवेश परीक्षाएं अब 24 से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। इसकी वजह से लविवि ने अपनी प्रवेश परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। वहीं प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी 12 अगस्त तक बढ़ाई है। विश्वविद्यालय में स्नातक की लगभग 4450 से अधिक सीटें हैं।

जिनके लिए काफी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। माना जा रहा है कि प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश आवेदन की तिथि भी बढ़ा सकता है। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि बीएनवाईएस, बीवोक, शास्त्री व बीए-बीएससी योगा का प्रवेश कार्यक्रम भी जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 अगस्त तक लॉगिन आई-डी, पासवर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए सिर्फ लखनऊ में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिथि- कोर्स- प्रवेश परीक्षा समय
29 अगस्त- बीएलएड- सुबह 11.30 से दोपहर 01 बजे तक
29 अगस्त- डीफार्मा- शाम 04 बजे से 5.30 बजे तक
30 अगस्त- बीजेएमसी- सुबह 11.30 से दोपहर 01 बजे तक
30 अगस्त- बीवीए-बीएफए- शाम 04 से 5.30 बजे तक
31 अगस्त- बीएससी बायो एनईपी- सुबह 11.30 से 01 बजे तक
31 अगस्त- बीएससी एग्रीकल्चर- शाम 04 से 5.30 बजे तक
01 सितंबर- बीए एनईपी- सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक
02 सितंबर- बीएससी मैथ्स एनईपी- सुबह 11.30 बजे से 01 बजे तक
02 सितंबर- बीसीए- शाम 04 बजे से 5.30 बजे तक
03 सितंबर- एलएलबी इंटीग्रेटेड फाइव ईयर- सुबह 11.30 बजे से 01 बजे तक
03 सितंबर- बीबीए- शाम 04 बजे से 5.30 बजे तक
04 सितंबर- बीकॉम एनईपी- सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक
04 सितंबर- बीकॉम ऑनर्स- शाम 04 बजे से 5.30 बजे तक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें