फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाज्मा डोनेशन व रक्तदान में लविवि बना मददगार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कर रहे अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड संक्रमण के इस दौर में ब्लड बैंकों में प्लाज्मा व खून की कमी हो रही है। ऐसे में लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। लखनऊ यूनिवर्सिटी एलुमिनाई फाउंडेशन ने लोगों की जरूरत के लिए एक कॉमन डेटाबेस का निर्माण किया है, जिससे देशभर के जरूरतमंदों से प्लाज्मा व रक्तदाताओं को जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्लाज्मा व रक्तदान के लिए पोस्टर और पंजीकरण फॉर्म लिंक जारी करके सोमवार को ड्राइव का शुभारंभ किया। इसके लिए पंजीकरण लिंक है
https://forms.gle/rmiopADXfdKVd9AQ8
इसके माध्यम से एलुमिनाई फाउंडेशन देश भर से दान के लिए अधिकतम रजिस्ट्रेशन के लिए विभिन्न सोशल प्लेटफार्मों और अपने पूर्व छात्रों के माध्यम से इसकी अपील साझा कर रहा है।
विज्ञापन

प्रो. राय ने सभी पूर्व और वर्तमान छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों से इस मानवीय कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेने और योगदान करने की अपील की। इस कवायद का समन्वय प्रो. निशि पांडेय कर रही हैं और इसे शरफ अब्बास द्वारा संचालित किया जा रहा है। दोनों फाउंडेशन के पदाधिकारी हैं। प्रो. निशि पांडेय ने भी अपने पूर्व छात्रों से इस अभियान से जुड़ने और इसे ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करने में मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें