फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : बारादरी का ताला बना टकराव की चाबी

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऐतिहासिक लाल बारादरी के लिए सोमवार को दिनभर तनावपूर्ण माहौल बना
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऐतिहासिक लाल बारादरी के लिए सोमवार को दिनभर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। अलग-अलग छात्र संगठनों के विरोध-प्रदर्शनों के कारण परिसर में हंगामे की स्थिति रही और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने लाल बारादरी में कथित तोड़फोड़ तथा विश्वविद्यालय परिसर में सड़क पर नमाज और इफ्तारी किए जाने के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परिसर में मौजूद अवैध मजारों की जांच कर उन्हें ध्वस्त करने की मांग भी उठाई।
दूसरी ओर एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा और आईसा से जुड़े छात्र जर्जर घोषित लाल बारादरी का ताला खुलवाने की मांग पर अड़े रहे। संयुक्त छात्र संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही लाल बारादरी के आसपास जुटे और नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन तक मार्च निकाला। दोपहर बाद छात्रों ने मुख्य द्वार के सामने धरना दिया, जिससे परिसर में तनाव बना रहा।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक भवन से लाल बारादरी तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मुख्य कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों से वार्ता कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर कायम रहे।

एबीवीपी छात्र नेता जतिन शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्र नेताओं आलोक मिश्रा, विवेक मिश्र और अनुराग सिंह तोमर ने विश्वविद्यालय परिसर को शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

सुरक्षा कारणों से प्रवेश किया गया है प्रतिबंधित
विश्वविद्यालय प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि लाल बारादरी अत्यंत जर्जर अवस्था में है और सुरक्षा कारणों से प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। भवन के बाहर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से जीर्णोद्धार को लेकर पत्राचार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्णय का किसी समुदाय से संबंध नहीं है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने की पोस्ट

इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विश्वविद्यालय प्रशासन से परिसर का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने की अपील की।

Next
AU ऐप में पढ़ें