लखनऊ विवि के छात्र पर रेस्टोरेंट के बाहर धारदार हथियार से हमला
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस के बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र श्वेत पटेल पर बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर छात्र का दोस्त भी जख्मी हो गया। जानकीपुरम पुलिस ने छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
श्वेत पटेल के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दोस्त के साथ 60 फिट रोड निवासी स्थित मधुवन रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। कुछ देर बाद जब वह रेस्टोरेंट के बाहर निकले तभी बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र साहिल राय व उसके पांच साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले वह लहूलुहान हो गए। छात्र के दोस्त ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसमें दोनों के सिर में गहरे जख्म हो गए। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।