लखनऊ विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए अपनी वेबसाइट www.luonline.in और www.lkouniv.ac.in पर पांच विंडो शुरू की हैं।
स्टूडेंट्स अपने पाठ्यक्रमों के हिसाब से इन विंडो का उपयोग कर सकता है। अभी तक विवि केवल तीन विंडो से ही परीक्षा फॉर्म भरवा रहा था। परीक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स की समस्याओं को देखते हुए फोन, ईमेल और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर समस्या का समाधान करने का मौका दिया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि वेबसाइट पर पांच विंडो दी गई हैं। पहली विंडो बिना किसी डाटा वाले स्टूडेंट्स के लिए है। दूसरी विंडो स्नातक फर्स्ट ईयर, तीसरी पीजी डिप्लोमा फर्स्ट ईयर, चौथी स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के सेकंड और थर्ड ईयर स्टूडेंट्स के लिए है।
पांचवीं विंडो स्नातक स्तर पर अनिवार्य राष्ट्र गौरव के परीक्षा फॉर्म के लिए है। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्टूडेंट को फॉर्म भरने में परेशानी है तो फिर वह 9807035023, 7068784828 और 05222740880 पर कार्यालय समय में संपर्क कर सकता है।
स्टूडेंट्स अपनी समस्या के लिए ईमेल आईडी- luexams2017@gmail.com पर भी संपर्क कर सकता है। इसके अलावा सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक कार्यालय आने का विकल्प भी स्टूडेंट्स व कॉलेजों के पास है। उन्होंने कहा कि डाटा में गलती होने पर कॉलेज अच्छी तरह से उसे जांच करने के बाद आगे बढ़ाएं।