फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : स्थापना दिवस पर सजेगी शाम-ए-अवध

Sun, 19 Nov 2023 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 103वें स्थापना की शाम बेहद मनोरंजक होने वाली है। इस दिन मालवीय सभागार में शाम-ए-अवध नाम से कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजन में विवि की सांस्कृतिकी सेल की ओर से यहां शिक्षक विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह की शाम में लविवि के पूर्व छात्र-छात्राएं जो वर्तमान में यहां शिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं, मंगलाचरण का गायन करेंगे। सांस्कृतिकी निदेशक प्रो. मधुरिमा लाल बेगम अख्तर की गजल प्रस्तुत करेंगी। यह प्रस्तुति फुल आर्केस्ट्रा पर होगी। इसके बाद कथक, कजरी व लोकनृत्यों पर प्रस्तुतियां होंगी। इसमें हेरिटेज वॉक भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें