लविवि से संबद्ध पांच जिलों के महाविद्यालयों को निर्देश, नवप्रवेशित विद्यार्थियों की प्रक्रिया अनिवार्य
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जिलों के महाविद्यालयों को सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के प्रवेश अनुदान (एडमिशन ग्रांट) की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर मंगलवार दोपहर 12 बजे तक पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं।
निर्देश के अनुसार, लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के सभी संबद्ध महाविद्यालयों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का प्रवेश अनुदान संबंधी काम निर्धारित समयसीमा में पूरा करना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कुलपति के आदेश के अनुपालन में जारी इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है।