फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल के बाद क्रिकेट में भी हारी लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम

विज्ञापन
राजभवन में मैच खेलने पहुंची लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। वॉलीबॉल में बुरी तरह से हारने के बाद रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम को क्रिकेट मैच में भी करारी हार का सामना करना पड़ा। राजभवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ विश्वविद्यालय की पूरी टीम मात्र 29 रन पर ही ऑलआउट हो गई। राज्यपाल ने दोनों टीमों की तारीफ की तथा विजेता टीम को एक लाख रुपये तथा लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

पूरे मैच में लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए सिर्फ टॉस जीतना ही अच्छी खबर रही। लखनऊ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। दोनों ही दल इस निर्णय से खुश नजर आ रहे थे। जल्द ही बहुत रोमांचक खेल शुरू हुआ और राजभवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाये। राजभवन की ओर से कप्तान अशोक देसाई ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। विश्वविद्यालय की टीम से विपुल मिश्रा ने 3 ओवर में मात्र 10 रन देकर 2 विकेट और राजीव ने 3 विकेट चटकाए। जवाबी पारी में लखनऊ विश्वविद्यालय को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लखनऊ विश्वविद्यालय ने 11.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर केवल 29 रन बनाये। राजभवन की ओर से प्रभाकर पांडेय ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। लखनऊ विश्वविद्यालय की पारी में 4 विकेट रन आउट हुए। लखनऊ विश्वविद्यालय की अपनी पारी में उप कुल सचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने सर्वाधिक 6 रन बनाए। मैच समाप्ति पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों दलों को एक शानदार सद्भावना मैच के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे खेलकूद के माहौल से मन और शरीर दोनों जगह स्फूर्ति का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें