फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : पुरातत्व संग्रहालय में गैलरी व सभागार का लोकार्पण

Wed, 16 Jul 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय : पुरातत्व संग्रहालय में गैलरी व सभागार का लोकार्पण
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के प्रो. बीएन. श्रीवास्तव पुरातत्व संग्रहालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने प्रागैतिहासिक गैलरी व सभाकक्ष का लोकार्पण किया। इस वीथिका (गैलरी) में पाषाण काल के उपकरण, मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पुरास्थल भीम बेटका के शैल चित्र और कल्ली पच्छिम लखनऊ और बहराइच के चरदा उत्खनन से मिले पुरावशेषों को प्रदर्शित किया गया है। विभाग के प्रोफेसर डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रो. मनुका खन्ना, प्रो. वीके शर्मा, प्रो. अरविंद मोहन, प्रो. डीके सिंह, डीन मैनेजमेंट प्रो. संगीता साहू, प्रो. अनूप कुमार सिंह, प्रो. राकेश द्विवेदी, प्रो. अनिल कुमार, लूटा अध्यक्ष प्रो. अनित्य गौरव, महामंत्री प्रो. राममिलन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें