फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि ने जारी किया विषम सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर कुछ और विषयों की समय-सारिणी घोषित कर दी है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं एक दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेंगी। विज्ञान संकाय में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री तृतीय सेमेस्टर की नियमित परीक्षाएं 1 से 8 दिसंबर तक होंगी, जबकि इनके बैक पेपर 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। दोनों पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 11 दिसंबर तक निर्धारित हैं।
विज्ञापन

कला संकाय के अंतर्गत एमए भूगोल प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 14 दिसंबर और तृतीय सेमेस्टर की 1 से 12 दिसंबर तक आयोजित होंगी। एमए होम साइंस के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 11 दिसंबर और तृतीय सेमेस्टर की 1 से 15 दिसंबर तक होंगी। एमए डिफेंस स्टडीज की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 14 दिसंबर के बीच किया जाएगा। वहीं, एडवांस डिप्लोमा इन क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स की परीक्षाएं 2 से 9 दिसंबर तक निर्धारित की गई हैं।

एमएससी फिजिक्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 15 दिसंबर और तृतीय सेमेस्टर की 1 से 10 दिसंबर तक होंगी। एमएससी जूलॉजी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 7 से 15 दिसंबर तथा तृतीय सेमेस्टर की 3 से 12 दिसंबर तक चलेगी। बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होकर 21 दिसंबर को समाप्त होंगी। इसके अलावा बैक पेपर और इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया है। परीक्षा का समय संबंधित पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग रहेगा। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें