फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय को मिले 17 नए शिक्षक

Sun, 27 Jul 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय को मिले 17 नए शिक्षक
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों को 17 नए शिक्षक मिल गए हैं। शनिवार को कुलपति प्रो. आलोक राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्य परिषद की बैठक में नियुक्तियों को मंजूरी दी गई। बैठक में सील्ड लिफाफे खोलकर चयनित अभ्यर्थियों के नाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

नए शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षा, मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, समाजशास्त्र, अंग्रेजी-फ्रेंच, सामाजिक कार्य, सोशल वर्क और विधि विभागों में हुई है। शिक्षा और मनोविज्ञान विभाग को एक-एक, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग को दो, समाजशास्त्र को दो, अंग्रेजी-फ्रेंच को एक, सोशल वर्क को एक, सामाजिक कार्य को दो और विधि विभाग को दो शिक्षक मिले हैं।

छात्रों के इलाज के लिए अब चार डॉक्टर तैनात

विवि में संचालित डिस्पेंसरी में भी चिकित्सा सुविधा को मजबूत किया गया है। लंबे समय से लंबित डॉक्टरों की नियुक्ति को पूरा करते हुए यहां चार नए डॉक्टर तैनात किए गए हैं। प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें तीन एलोपैथिक और एक होम्योपैथिक डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

इन्हें मिला प्रमोशन

डॉ. पवन कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. प्रतिभा राज, डॉ. आलोक कुमार यादव, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी, डॉ. वरुण, डॉ. राधे श्याम प्रसाद, डॉ. राजीव सिंह रत्नी, डा. अर्चना सिंह, डॉ. कालिंद्री, डॉ. रिचा सक्सेना, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रासेन प्रताप सिंह, डॉ. मृणालनी सिंह, डॉ. भानू प्रताप सिंह, डॉ. भानू प्रताप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें