फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : गणेश वंदना व पंजाबी डांस ने मोहा मन

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के 105वें स्थापना दिवस सप्ताह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 105वें स्थापना दिवस सप्ताह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एपीसेन सभागार में वैष्णवी गुप्ता ने गणेश वंदना व नृत्य की प्रस्तुति दी। एकांश अवस्थी ने हमारा विश्वविद्यालय शीर्षक से कविता पाठ किया। वैभवी और आयुषी ने पंजाबी डांस से दर्शकों को उत्साह से भर दिया। प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में प्री-फाउंडेशन वीक उत्साहपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

जंतु विज्ञान विभाग पूर्व छात्र संगठन का पहला पूर्व छात्र मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 100 पूर्व छात्र शामिल हुए। इनमें सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी प्रो. भूमित्र देव थे, जो 1958 बैच से हैं और विभागाध्यक्ष के अलावा पांच विश्वविद्यालयों के कुलपति भी रह चुके हैं।
शिक्षाशास्त्र विभाग में हरित व स्वच्छ विवि परिसर अभियान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रो. तृप्ता त्रिवेदी, प्रो. मुनेश कुमार, प्रो. आकांक्षा सिंह सहित सभी शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

अंग्रेजी व आधुनिक यूरोपीय भाषाएं विभाग ने भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें अक्सा इरम को पहला और स्वाति को दूसरा पुरस्कार मिला।

लखनऊ विश्वविद्यालय के 105वें स्थापना दिवस सप्ताह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

लखनऊ विश्वविद्यालय के 105वें स्थापना दिवस सप्ताह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें