फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: 'महिला प्रोफेसर ने की अभद्रता... सरेआम किया जलील', छात्रा ने कुलपति से जांच करके की कार्रवाई की मांग

Sat, 13 Sep 2025 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लविवि में हॉस्टल में तैनात महिला प्रोफेसर पर पीएचडी छात्रा से अभद्रता और जलील करने का आरोप है। पीड़ित छात्रा ने कुलपति को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय में समाज कार्य विभाग की शोधार्थी शिवांगी त्रिवेदी ने गोल्डन जुबली छात्रावास की प्रोवोस्ट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने उसके साथ ना सिर्फ अभद्रता की। बल्कि, अपमानजनक शब्दों का उच्चारण करते हुए उसे जलील किया। 

विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि छात्रावास की एक मीटिंग में प्रोफेसर ने पहले उसे जलील किया। फिर कहा कि तुम्हारी औकात क्या है...। इसके अलावा कई और अपमानजनक बातें कहीं। पाड़िता ने कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना को लिखित शिकायत दी है। जांच करके आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रोवोस्ट प्रो. अलका सिंह ने दी सफाई 
मैंने छात्रावास की सभी छात्राओं को सार्वजनिक तौर पर डांटा था। जिसे छात्रा ने व्यक्तिरूप में लिया है। जानकारी पाकर की छात्रा को मेरे व्यवहार से पीड़ा हुई, उसे बुलाकर समझाया गया, अब वह संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें