फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्नातक विषम सेमेस्टर के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

Sun, 12 Nov 2023 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 के लिए स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची शनिवार को जारी कर दी। कुल 223 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थी व शिक्षक लविवि की आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रों की सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन


लविवि में पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इनके लिए प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। परीक्षाएं 12 दिसंबर से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलनी हैं। परीक्षा विभाग की ओर से जारी प्रस्तावित सूची में हरदोई, लखीमपुर, रायबरेली, सीतापुर व लखनऊ में परीक्षा के लिए 223 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा विभाग ने परीक्षा फाॅर्म भी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। भरने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है।

18 नवंबर तक मांगी गईं आपत्तियां, सुझाव

परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची के संबंध में पत्र जारी करते हुए आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं। इसके लिए 18 नवंबर अंतिम तिथि है। परीक्षा केंद्रों के संबंध में सुझाव ईमेल coelkouniv.ac.in पर भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन


20 नोडल सेंटर बनाए गए

परीक्षा केंद्रों के साथ ही परीक्षा विभाग ने पांचों जिलों में 20 नोडल सेंटर बनाए हैं। इसमें हरदोई में तीन, लखीमपुर खीरी में पांच, रायबरेली में छह, सीतापुर में पांच एवं लखनऊ में एक नोडल सेंटर बनाया गया है। परीक्षा विभाग के मुताबिक, सभी नोडल सेंटर पर 24 घंटे पहले कॉपियां उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें