फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तलाकशुदा पत्नी पर तेजाब से हमला

Sun, 12 Nov 2023 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में शनिवार सुबह तलाकशुदा पत्नी के घर में दीवार फांदकर घुसे युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे तलाकशुदा पत्नी समेत पांच लोग मामूली रूप से झुलस गए। तेजाब से आरोपी का एक हाथ भी झुलस गया। वारदात के बाद आरोपी पास के एक नाले में कूद गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अयोध्या के मवई का रहने वाला दिलावर होटल में काम करता है। वर्ष 2019 में उसका निकाह ठाकुरगंज के हाता सितारा बेगम की रहने वाली एक युवती से हुआ था। दिलावर की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने वर्ष 2021 में उससे तलाक ले लिया था। जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। युवती का आरोप है कि तलाक के बाद भी दिलावर अक्सर उसे फोन कर धमकाता था।
शनिवार सुबह नौ बजे दिलावर एकाएक युवती के घर पहुंचा। उसने दरवाजा नहीं खोला तो दिलावर गालीगलौज करते हुए दीवार फांदकर घर में घुस गया। युवती कमरे से निकली तो दिलावर के हाथ में तेजाब से भरी बोतल देख शोर मचाने लगी। इस पर उसके भाई, भाभी, चचेरा भतीजा और भांजा भी कमरे से आ गए। इस बीच दिलावर ने उन सभी पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि उन सभी पर तेजाब की कुछ छीटें ही पड़ीं। दिलावर का हाथ भी तेजाब गिरने से झुलस गया। शोरगुल होने पर मोहल्ले वाले जुट गए तो दिलावर पास के नाले में कूद गया। कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने पीड़िता व उसके रिश्तेदारों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
वहीं, पुलिस ने दिलावर को नाले से निकालकर बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी दिलावर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसे गिरफ्तार कर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें