लखनऊ विश्वविद्यालय ने घोषित किए 13 कोर्स के परिणाम
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के 13 पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक ने सूचना जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीएससी कृषि ऑनर्स एनईपी व एमएससी पर्यावरणीय अध्ययन दूसरे सेमेस्टर और बीकॉम एनईपी आठवें सेमेस्टर का परीक्षाफल जारी किया गया है। इसी तरह बीएफए टेक्सटाइल डिजाइन दूसरे, चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर और बीटेक सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सीएसई-एआई, इलेक्ट्रिक और ईसीई आठवें सेमेस्टर का भी रिजल्ट घोषित हुआ है।