फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: दीक्षांत सप्ताह के विजेताओं को मिला सम्मान

Tue, 04 Nov 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय : दीक्षांत सप्ताह के विजेताओं को मिला सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 68वें दीक्षांत सप्ताह के तहत एक से 10 सितंबर तक हुए कैंपस कार्यक्रमों में विजयी प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने सोमवार को सम्मानित किया। मालवीय सभागार में हुए कार्यक्रम में 717 प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए और 140 पदक विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए। प्रतियोगिताओं में गायन, नृत्य, वाद्य-संगीत, नाट्य मंचन, काव्य पाठ, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, वाद-विवाद, फैशन शो का आयोजन हुआ था। विश्वविद्यालय से संबद्ध बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज, आईटी कॉलेज समेत 20 से अधिक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी इन प्रतियोगिताओं सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें