फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधे से ज्यादा मेडल कॉलेजों के खाते में

Wed, 06 Dec 2023 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष तिवारी
विज्ञापन


लखनऊ। दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले पदकों के मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय की बादशाहत अब टूट रही है। विश्वविद्यालय के 66वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को दिए जाने वाले कुल पदकों में आधे से अधिक मेडल इस बार महाविद्यालयों के खाते में गए हैं। दीक्षांत समारोह में कुल 193 पदक दिए जाने हैं। इनमें से 98 पदक कॉलेजों और 95 मेडल लविवि के विद्यार्थियों को मिलेंगे।

सबसे अधिक 14 गोल्ड मेडल श्री जय नारायण मिश्र (केकेसी) पीजी कॉलेज और 11 मेडल आईटी कॉलेज की छात्राओं को दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में लंबे समय तक पदकों पर विवि के विद्यार्थियों का कब्जा रहा है। बीते कुछ सालों से यह परंपरा टूट रही है। लखनऊ विवि से सहयुक्त पांचों जिलों लखीमपुर खीरी, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और रायबरेली के 550 से अधिक कॉलेज संबद्ध हैं। समारोह में पदक पाने वाले कुल 35 कॉलेजों के विद्यार्थी हैं। इनमें राजधानी लखनऊ के नौ अनुदानित कॉलेजों के अलावा अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज और महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन


उत्तरपुस्तिकाओं की कोडिंग भी एक कारण

बीते कुछ सालों से कॉलेजों में पदक मिलने के पीछे सीधे तौर पर कोई वजह बताना संभव नहीं है। पढ़ाई को लेकर कॉलेजों में उत्साह बढ़ना इसकी एक वजह हो सकती है। हालांकि जब से उत्तरपुस्तिकाओं की कोडिंग शुरू होने की शुरुआत हुई तभी से यह बदलाव शुरू हुआ है। कोडिंग की वजह से मूल्यांकन के समय यह पता नहीं चल पाता कि कॉपी कॉलेज की है या फिर लविवि परिसर की।
विज्ञापन


इन कॉलेजों के नाम इतने पदक

श्री जय नारायण मिश्रा (केकेसी) पीजी कॉलेज- 14, आईटी पीजी कॉलेज- 11, शिया पीजी कॉलेज- 9, विद्यांत हिंदू डिग्री कॉलेज- 6, इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज- 4, कमला नेहरू पीजी कॉलेज रायबरेली- 4, स्वामी दयाशंकर महाविद्यालय सीतापुर- 4, कैरियर काॅन्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज- 3, दिव्या कृपाल महाविद्यालय हरदोई- 3, मोहम्मदी महाविद्यालय लखीमपुर- 3, नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज- 3, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज- 2, डीएवी डिग्री कॉलेज- 2, मुमताज डिग्री कॉलेज- 2, मां वैष्णो देवी लॉ कॉलेज- 2, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर लॉ कॉलेज- 2, राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज हरदोई- 2, सीएसएन पीजी कॉलेज हरदोई- 2, फिरोज गांधी पीजी कॉलेज रायबरेली -2, आरएमपी पीजी कॉलेज सीतापुर- 2, सीक्रेट हार्ट डिग्री कॉलेज सीतापुर- 2, करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज- 1, महाराजा बिजली पासी राजकीय पीजी कॉलेज- 1, अटल बिहारी वाजपई नगर निगम डिग्री कॉलेज- 1, लाला महादेव प्रसाद बालिका महाविद्यालय- 1, कॉलेज ऑफ इनोवेंट मैनेजमेंट एंड साइंस- 1, टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज- 1, रेडिएंट कॉलेज ऑफ लॉ हरदोई- 1, श्री घुराईलाल महाविद्यालय हरदोई-1, वाईडी पीजी कॉलेज लखीमपुर-1, बेचा लाल महाविद्यालय लखीमपुर- 1, सर्वोदय विद्यापीठ पीजी कॉलेज रायबरेली-1, डीडीयू पीजी कॉलेज सीतापुर- 1, एफएफए राजकीय डिग्री कॉलेज सीतापुर- 1, श्री चंद्र भगवान लॉ डिग्री कॉलेज सीतापुर- एक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें