समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हाल के चुनावों के जो परिणाम आए हैं, उससे इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। ये परिणाम भाजपा के चिंता का विषय होना चाहिए। जनता का मूड परिवर्तन का है। कल जब केन्द्र सरकार के लिए चुनाव होगा तो जनता परिवर्तन क्यों नहीं चाहेगी?
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लघु एवं मध्यम उद्योगों के हित में कुछ नहीं किया है। उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ का बैंक कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। सपा की सरकार बनेगी तो किसानों का सारा बैंक कर्ज माफ किया जाएगा।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में क्या किसानों के धान की कीमत दोगुनी हुई? क्या अब कोई बेरोजगार नहीं बचा। सबको रोजगार मिल गया? उन्होंने आरोप लगाया कि विद्वेषपूर्ण नीतियों के कारण अन्याय हो रहा है।