सिर्फ पांच एड ऑन पाठ्यक्रम
लविवि ने इस साल से पूरा ध्यान सिर्फ प्रोफिसिएंसी, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा के 13 पाठ्यक्रमों पर ही फोकस किया है। ये भाषाएं अरेबिक, मॉडर्न अरेबिक, फ्रेंच, जर्मन, रसियन, चाइनीज, मराठी, तमिल, सुगम हिंदी (विदेशियों हेतु), माडर्न पर्सियन, पालि, संस्कृत और उर्दू हैं।
इनके अलावा चार पीजी डिप्लोमा- लोक प्रशासन, डिजास्टर रिलीफ एंड रिहेबिलिटेशन, न्यूट्रोपैथिक साइंस एंड योगा और सोशल ड्यूटीज एंड ह्यूमन राइट्स पाठ्यक्रम ही संचालित हैं। इसके अलावा एक पोस्ट एमए डिप्लोमा का संचालन किया जा रहा है।
लविवि ने एड ऑन पाठ्यक्रमों का जो प्रॉस्पेक्टस जारी किया है, उसके अनुसार इस बार कॉलेज के विद्यार्थियों को भी दाखिला मिलेगा। भाषा के 13 प्रोफिसिएंसी, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में उन्हें पंजीकरण के लिए 500 रुपये देने होेंगे। इसके बाद उन्हें दो सेमेस्टर की फीस के रूप में 3,500 रुपये देने हैं।
एलयू के छात्रों को निशुल्क दाखिला
विवि ने इस साल प्रोफिसिएंसी, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा में 13 भाषाओं के पाठ्यक्रमों में परिसर के विद्यार्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा है। उन्हें सिर्फ 500 रुपये देकर पंजीकरण कराना होगा। पहली बार इसमें चाइनीज की पढ़ाई भी शुरू की गई है।
जिन पाठ्यक्रमों में पिछले साल कम आवेदन आ रहे थे और उनका संचालन मुश्किल हो रहा था। इस साल उनके आवेदन फॉर्म ही नहीं मांगे गए हैं। अन्य पाठ्यक्रमों के आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। अभ्यर्थी उनमें नियमों को देखकर आवेदन कर सकते हैं।
- प्रो. अनिल मिश्रा, प्रवेश, समन्वयक, लविवि