लविवि अपने सहयुक्त कॉलेजों से सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज का ब्योरा नहीं ले पा रहा है। कुलपति के निर्देश पर कॉलेज डवलपमेंट काउंसिल (सीडीसी) के डीन ने सभी कॉलेजों से उनके यहां चलने वाले वित्तविहीन कोर्सेज का ब्योरा 20 नवंबर तक मांगा था।
इसके बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में कुलपति सभी की समीक्षा बैठक लेने वाले थे। इसके बाद कई बार मौका देने के बावजूद कॉलेजों ने इसका ब्योरा नहीं दिया। विवि के सहयुक्त 168 कॉलेजों में से करीब 45 कॉलेेजों ने ही आधी-अधूरी सूचनाएं दी थीं। इसलिए अब बैठक में सभी सूचनाएं साथ लाने को कहा गया है।
कॉलेज का नाम, संचालित पाठ्यक्रम, निर्धारित सीट, पिछले तीन साल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की सत्रवार संख्या, प्रथम सहयुक्तता का सत्र, सहयुक्तता स्थिति-स्थायी या अस्थायी सहयुक्तता, महाविद्यालय की वेबसाइट, ईमेल आईडी, प्राचार्य और शिक्षकों के नाम, प्राचार्य और शिक्षकों के अनुमोदन की स्थिति, प्राचार्य और शिक्षकों के मोबाइल नंबर, प्राचार्य और शिक्षकों की अनुमोदन पत्र संख्या, प्राचार्य और शिक्षकों के फोटोग्राफ, प्राचार्य और शिक्षकों का पूरा ब्योरा कॉलेज की वेबसाइट पर है या नहीं, नैक मूल्यांकन की स्थिति।