फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के नए बीए एलएलबी (पांच-वर्षीय इंटीग्रेटेड) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा बुधवार को आयोजित होगी। 180 सीटों के लिए 800 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्र पर मोबाइल जैमर लगाने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा द्वितीय परिसर स्थित अभियांत्रिकी संकाय में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित रहेंगे। साधारण व हल्के वस्त्र पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। कुलपति जेपी सैनी ने इस पाठ्यक्रम को महत्वाकांक्षी और रोजगारपरक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें