लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 8 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर के अब्दुल कलाम आजाद शैक्षणिक भवन में होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 1:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा नियंत्रक विकास ने बताया कि अभ्यर्थी तीन अगस्त से विवि के समर्थ पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, यूजीसी-नेट, जेआरएफ या ‘’क्वालिफाइड फॉर पीएचडी’’ श्रेणी के अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई है। ऐसे अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी।