फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : बीबीए एलएलबी में प्रवेश के लिए आवेदन कल से

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय बीबीए एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जून से लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एलएलबी एकीकृत पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भी इस नए पाठ्यक्रम के लिए अलग से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की अतिंम तिथि 10 जुलाई निर्धारित है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 750 रुपये है। पाठ्यक्रम में कुल 180 सीटें उपलब्ध हैं। प्रति सेमेस्टर शुल्क 81130 रुपये है। प्रवेश के समय एकमुश्त 5500 रुपये अतिरिक्त देय होंगे। आरक्षण की सुविधा प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी।

न्यूनतम पात्रता

आवेदन के लिए इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 45 फीसदी अंक जरूरी हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 42 फीसदी अंक और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 40 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। यह प्रतिशत सभी विषयों के कुल अंकों के आधार पर निर्धारित होगा।
विज्ञापन


इस तरह होंगे प्रवेश

बीबीए एलएलबी एकीकृत पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया एलएलबी एकीकृत पाठ्यक्रम के समान है। क्लैट 2026 में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को क्लैट 2026 में 50 फीसदी या अधिक अंक, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 45 फीसदी या अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। ऐसे अभ्यर्थी क्लैट स्कोर के आधार पर सीधे प्रवेश के लिए पात्र होंगे और उन्हें विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा (यूजीईटी) की मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें