लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को भी कई परास्नातक कोर्सों का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इसके अनुसार एमएड चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस) व ओल्ड कोर्स की परीक्षाएं 16 से 24 अगस्त तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी।
वहीं, एमए चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षाएं 16 से 24 अगस्त तक और ओल्ड कोर्स की 16 व 19 अगस्त को सुबह नौ से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
एमए-एमएससी स्टैटिस्टिक्स दूसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षाएं 22 से 31 अगस्त तक और एमए-एमएससी बायो स्टैटिस्टिक्स चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 20 से 27 अगस्त तक सुबह नौ से 12 बजे तक होंगी।
एमए राजनीति विज्ञान दूसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट, छूटे छात्रों) की परीक्षाएं 17 से 29 अगस्त तक और दूसरे सेमेस्टर ओल्ड कोर्स की परीक्षाएं 17 से 27 अगस्त तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार एमए राजनीति विज्ञान चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षाएं 16 से 24 अगस्त तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक और ओल्ड कोर्स की परीक्षाएं 16 से 26 अगस्त तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी।
एमएससी जूलॉजी चौथे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर व छूटे छात्रों) की परीक्षाएं 16 से 20 अगस्त तक दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
इसी क्रम में एमए अर्थशास्त्र चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षाएं 16 से 24 अगस्त तक, ओल्ड कोर्स की परीक्षाएं 16 से 26 अगस्त तक, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 24 अगस्त, चौथे सेमेस्टर की 17 से 26 अगस्त तक, छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 26 अगस्त तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।