लखनऊ विश्वविद्यालय : 474 ने छोड़ी पीजी प्रवेश परीक्षा
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में 474 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में वनस्पति विज्ञान में 450 विद्यार्थियों में से 341 उपस्थित और 109 अनुपस्थित रहे। अर्थशास्त्र में 448 विद्यार्थियों में से 336 उपस्थित और 112 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में एमए, एमएससी व सांख्यिकी में 134 विद्यार्थियों में से 97 उपस्थित रहे। 37 अनुपस्थित रहे। एमए (एमआईएच) में 459 में 375 विद्यार्थी उपस्थित और 84 अनुपस्थित रहे। रसायन विज्ञान में 510 विद्यार्थियों में 378 उपस्थित जबकि 132 अनुपस्थित रहे।