लिफ्ट से बाहर निकलते केंद्रीय राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हजरतगंज स्थित दारुलशफा में शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर लिफ्ट में फंस गए। वह दारुलशफा के सेकेंड फ्लोर पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने जा रहे थे। उनके लिफ्ट में फंसने की सूचना से हड़कंप मच गया। 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला जा सका।