फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रिश्ते के मामा ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Thu, 16 Apr 2026 09:22 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। वहीं, शिकायत करने पर आरोपी की मां ने किशोरी के परिजनों को धमकाया। आरोपी व उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से उसके रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चला। किशोरी की मां ने मंगलवार को गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात जुगौली रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी गोमतीनगर के बड़ी जुगौली इलाके में रहता है। किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी अक्सर आरोपी के घर आती-जाती थी। इसी दौरान आरोपी ने बेटी को डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस कारण किशोरी ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

ये भी पढ़ें - लखनऊ अग्निकांड: छह बच्चे अब भी लापता, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश; दो सौ से ज्यादा घर-झोपड़ियां राख
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में अग्निकांड: 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर; आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां


गर्भवती होने पर किशोरी ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को रिश्ते के मामा की शिकायत की। इस पर वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचीं। वहां आरोपी की मां ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया। इंस्पेक्टर के अनुसार, आरोपी व उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर स्टेनो ने किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप पुलिस मुख्यालय के स्टेनो पर लगा है। युवती ने इस मामले की शिकायत संयुक्त पुलिस आयुक्त से की थी। जेसीपी के आदेश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी स्टेनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के अनुसार, मुरादाबाद निवासी युवती की पहचान वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम पर आकाश वर्मा से हुई थी।

आकाश भी मुरादाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में स्टेनो है। वह सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज में किराये के मकान में रहता है। आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की। फिर उसे 13 मार्च को कुल्ली खेड़ा स्थित अपने कमरे पर मिलने बुलाया। दोपहर करीब दो बजे पुलिस मुख्यालय के बाहर आरोपी ने उसे अपने मंगेतर के रूप में दोस्त शेखर और अंकित से मिलवाया। इसके बाद वह युवती को कमरे पर ले गया।

युवती का आरोप है कि आकाश ने कमरे पर जबरन दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के चेहरे पर कई वार किए। इससे उसकी आंख के पास गंभीर चोट आई है। एसीपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें