फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शहर के अंदर बनेंगे दो नए ट्रांसपोर्ट नगर, गोसाईगंज और एक्सप्रेसवे के पास जगह हुई तय; जानिए डिटेल

Wed, 15 Jul 2026 07:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजााल नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Transport Nagar: लखनऊ में दो नए ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाएंगे। एक ही ट्रांसपोर्ट नगर होने से जाम की स्थिति कई बार पैदा हो जा रही है। 
विज्ञापन
लखनऊ में बनेंगे दो और नए ट्रांसपोर्ट नगर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलडीए शहर में दो नए ट्रांसपोर्ट नगर बनाएगा। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। एक आगरा एक्सप्रेस-वे पास वरुण नगर योजना में और दूसरा गोसाईगंज में बनाया जाएगा। यह योजना स्टेट कैपिटल रीजन ( एससीआर ) के तहत बनाई गई है। इनके बनने से शहर के अंदर भारी वाहनेां का आवगमन बंद हो जाएगा। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर होगी क्योंकि अभी कानपुर रोड पर जो ट्रांसपोर्ट नगर है वह शहर के अंदर आ गया है। नए ट्रासपोर्ट नगर बनाने पर करीब 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


एससीआर में जो नए ट्रांसपेार्ट नगर बनाने की योजना के तहत अभी शहर में रोजाना एनएच -27, एनएच-731, पुरवांचल एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करीब 200 भारी वाहनों का आवागमन होता है। इससे शहर के अंदर जाम और प्रदूषण बढ़ता है। स्टेट कैपिटल रीजन ( एससीआर ) की जो योजना इस समस्या को दूर करने के लिए बनाई गई है उसमें नेशनल हाईवे के किनारे आठ से 10 हेक्टेयर के 12 ट्रक होल्डिंग एरिया / ट्रक पार्किंग बनाई जाएं। हर टर्मिनल में 500 ट्रक पार्किंग और माल लोडिंग और अन लोडिंग की क्षमता हो। शहर को लॉजिस्टिक हब बनाने के लिए इस तरह के आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर जरूरी हैं। इससे पूर्वांचल और बुंदेलखंड से आने वाले माल की लोडिंग-अनलोडिंग भी आसान हो जाएगी। इनके लिए 80 हेक्टेयर जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। दोनों 40-40 हेक्टेयर में बनाए जाएंगे। इसके अलावा एससीआर में शाहाबाद और बंथरा के पास भी होल्डिंग एरिया बनाने का प्रस्ताव है।


कहां-कहां बनेंगे यह ट्रांसपोर्ट नगर
  •  वरुण विहार में एनएच-731 और पुरवांचल हाईवे के पास, अनूपगंज रेलवे स्टेशन के नजदीक
  •  गोसाईगंज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और आउटर रिंग रोड के किनारे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

यह होगा शहरवासियों को फायदा

  •  शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश कम होगा, जिससे ट्रैफिक सुगम होगा।
  •  ट्रक टर्मिनल में गोदाम, पार्किंग, वर्कशॉप और ईंधन की सुविधा एक साथ मिलेगी
  •  दोनों ट्रांसपोर्ट नगर में हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
  • डीजल की खपत कम होगी और प्रदूषण घटेगा।

जरूरी है एक और ट्रांसपोर्ट नगर
जिस तरह से शहर का विकास हो रहा है और औद्योगिक प्रतिष्ठान बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए अब नए ट्रांसपोर्ट नगर बनाना जरूरी है। जो पुराना ट्रांसपोर्ट नगर है वह अब शहर के अंदर आ गया है, जब बना था तो यह शहर के बाहर था। एससीआर योजना के तहत दो ट्रांसपेार्ट नगर बनाने की योजना है।- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें