फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रिजॉर्ट में फायरिंग मामले में दो और आरोपी हिरासत में, "शर्मा टी स्टॉल" के मालिक का बेटा गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 10:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रिजॉर्ट में फायरिंग मामले में इस्तेमाल पिस्टल खोजने के लिए पुलिस ने छानबीन की, मगर पिस्टल नहीं मिली। पुलिस ने चार खोखे बरामद किए हैं। वहीं, शर्मा टी स्टॉल के मालिक का बेटा भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज के सिसेंडी-मदारपुर मार्ग स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा आरोपी शर्मा टी स्टॉल के मालिक के बेटे गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल खोजने के लिए पुलिस ने मंगलवार को रिजॉर्ट में छानबीन भी की, मगर पिस्टल नहीं मिली। पुलिस ने चार खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार गौरव शर्मा मूलरूप से बिहार के सीवान का रहने वाला है। हिरासत में लिए गए दो आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की भी एक टीम लगी हुई है।

रिजॉर्ट में होती थी पुलिस की मेहमाननवाजी
सूत्रों के मुताबिक मालिक ने रिजॉर्ट को दो लोगों को किराये पर दे रखा है। रिजॉर्ट में अक्सर पुलिसकर्मी आते-जाते रहते हैं और कर्मचारी उनकी खूब मेहमाननवाजी भी करते हैं। रविवार को आरोपी गौरव शर्मा के जन्मदिन पर जब फायरिंग हुई तब वहां दो दरोगा व सर्किल में तैनात एक इंस्पेक्टर भी मौजूद थे। फायरिंग के बाद एक दरोगा ने युवकों को रोका और आराम से सभी को वहां से जाने भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें