फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, बाराबंकी की तरफ जा रहे थे बाइक सवार

Sun, 18 May 2025 10:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Road accident in Lucknow: इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि बहराइच निवासी रामानंद (29) और बाराबंकी के असंधरा अद्दापुर निवासी दिनेश (30) शाम को बाइक से बाराबंकी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
लखनऊ में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बीबीडी स्थित अयोध्या हाईवे पर रविवार रात आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों बीबीडी नेवाज का पुरवा निवासी दिनेश (30) और रामानंद (28) की मौत हो गई। दोनों पेंटर थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि बहराइच निवासी रामानंद (29) और बाराबंकी के असंधरा अद्दापुर निवासी दिनेश (30) शाम को बाइक से बाराबंकी की तरफ जा रहे थे। बीबीडी स्थित इंदिरा नहर के पास स्थित साईं अपार्टमेंट के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दोनों गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर बीबीडी पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई हेलमेट नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि बाइक सवार दोनों दोस्त बिना हेलमेट के थे। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें