फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने किया मिनी ट्यूबवेल का शुभारंभ, वार्ड को सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। इस्माईलगंज प्रथम वार्ड के विकास को गति देते हुए शनिवार को पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने हरिहर नगर स्थित छठ पूजा पार्क में एक नए मिनी ट्यूबवेल का शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र में पेयजल की किल्लत से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य इस्माईलगंज प्रथम वार्ड को लखनऊ का सर्वश्रेष्ठ और आदर्श वार्ड बनाना है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए क्षेत्रवासियों से वादा किया कि जल्द ही वार्ड में एक बड़ी पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। इससे हरिहर नगर, राजीव नगर, अवध विहार, मथुरा विहार, गायत्री नगर और आस्था विहार के हजारों निवासियों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से माधुरी सिंह, दीप्ति त्रिपाठी, डॉ. एम.के. मिश्रा, आर.डी. कनौजिया, आर.सी. सिंगर, मो. वसीम, अंकुर सक्सेना, महेश केशरवानी और जीतू द्विवेदी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें