फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शराब और बंदूकों का शौकीन है ट्रिपल मर्डर का आरोपी, सांप को गले में लपेट कर घूमता था इलाके में

Thu, 29 Oct 2026 07:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोपी के इंस्टाग्राम पर 38 हजार फॉलोअर हैं। जबकि उसने 69 लोगों को फॉलो कर रखा है। वहीं करीब 50 फोटो पोस्ट हुई हैं। इनमें से अधिकांश में वह हथियारों और महंगी कारों के साथ दिखा है।
 
विज्ञापन
शराब और बंदूकों का शौकीन है ट्रिपल मर्डर का आरोपी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साअदतगंज में सोमवार को हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी ऋषभ मोहल्ले में फिल्मी अंदाज में लोगों पर दबंगई दिखाता था। कई बार तो वह बिना वजह घर के बाहर फायरिंग करता था। दबंगई दिखाना, बंदूकों के साथ फोटो खिंचवाना, शराब और पार्टी करना उसका शगल था। उसकी इंस्टाग्राम आईडी उसके शगल की फोटो से पटी हुई हैं।
विज्ञापन


वह बेखौफ होकर मोहल्ले में फायरिंग करता था। उसका निशाना अचूक था। इतना ही नहीं वह कभी-कभी सपेरों से सांप लेकर अपने गले में लपेट कर घूमता था। उसका यह सब करने का सिर्फ उद्देश्य लोगों के मन में अपना डर बैठाना था। इसलिए उसने शिवाजी के भाई और बेटे की हत्या सरेआम की थी। वह हत्या करने के बाद भागा तक नहीं था। निशाना इतना अचूक कि जब तीनों जान बचाकर भाग रहे थे तब उसने एक ही जगह से खड़े होकर उन्हें गोली मारी थी। इसके बाद उसने पिस्तौल से मैगजीन निकाली थी और अन्य लोगों को भी गोली मारने की धमकी दी थी। यह देख लोगों ने खुद को अपने कमरों में बंद कर लिया था।

69 लोगों को आरोपी ने कर रखा था फॉलो
आरोपी के इंस्टाग्राम पर 38 हजार फॉलोअर हैं। जबकि उसने 69 लोगों को फॉलो कर रखा है। वहीं करीब 50 फोटो पोस्ट हुई हैं। इनमें से अधिकांश में वह हथियारों और महंगी कारों के साथ दिखा है। कुछ फोटो उसकी विदेश में आयोजित पार्टी की भी हैं। कुछ विडीयो भी आरोपी ने पोस्ट कर रखे हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

तनाव बरकरार, तीसरे दिन भी पहरे में ब्राह्मणी टोला

 सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के तीसरे दिन बुधवार को भी तनाव के मद्देनजर कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही। मृतक शिवाजी तिवारी के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने हंगामे की कोशिश की लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया।

सोमवार को पार्किंग विवाद में पड़ोसी ऋषभ ने शिवाजी, उनके भाई शंभू और बेटे सुयश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी ऋषभ समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार रात एलडीए ने दीवार का एक हिस्सा गिराकर रास्ता बंद किया तो परिजनों ने आरोपी का पूरा मकान गिराने की मांग करते हुए हंगामा किया था।

बुधवार को डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इलाके में गश्त भी की गई।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने दिया मदद का आश्वासन
दोपहर में कांग्रेस दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. सहजाद आलम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। शहर अध्यक्ष लखनऊ कांग्रेस कमेटी अमित श्रीवास्तव ने घटना की निंदा की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें