पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक मार्च को विद्युत पारेषण लाइन की मरम्मत दौरान सुरक्षा के लिहाज से सुबह 11 से 11.30 बजे तक यातायात अवरुद्ध रहेगा। यूपीडा के मुख्य अभियंता ने बताया कि सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे के चैनेज किलोमीटर 151 000 गांव बनी में विद्युत पारेषण लाइन के क्रासिंग टावर सं-53 के वाई एवं बी फेज के डिस्क इन्सुलेटर क्षतिग्रस्त हैं। इन्हें तत्काल बदला जाना है।