फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सावन में शहर के प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास बदला रहेगा यातायात, इन रास्तों से होकर न जाएं

Tue, 28 Jul 2026 10:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के प्रमुख मंदिरों बुद्धेश्वर, मनकामेश्वर, सिद्धनाथ और कोनेश्वर मंदिर के आसपास डायवर्जन किया गया है। इसके कारण यातायात बदला रहेगा। देखें, पूरी डिटेल: 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह में शिव मंदिरों के आसपास यातायात में बदलाव किया गया है। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक यातायात परिवर्तित रहेगा। यह बदलाव बुद्धेश्वर, मनकामेश्वर, सिद्धनाथ और कोनेश्वर मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रम को देखते हुए किया गया है। इमरजेंसी की स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

- डालीगंज इक्का तागा स्टैंड चौराहा से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु मंदिर तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह आईटी चौराहा या डालीगंज पुल चौराहा होकर जा सकेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: झमाझम बारिश से नहाया प्रदेश, बुधवार को इन 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 30 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में जल्द शुरू हो सकता हैं मस्जिद का निर्माण, 300 करोड़ की परियोजना घटकर पांच करोड़ हुई

- हनुमान सेतु मंदिर चौराहा से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर, डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह आईटी चौराहा या सुभाष चौराहा होकर जाएगा।

- डालीगंज चौराहा से सामान्य यातायात ग्रीन कॉरिडोर, मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जा सकेगा। यह सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा, आईटी चौराहा होकर जाएगा।

- मनकामेश्वर मंदिर ढ़ाल से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जा सकेगा। यह हनुमान सेतु मंदिर चौराहा या डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा होकर जाएगा।

- बुद्धेश्वर चौराहा की तरफ से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जा सकेंगे।

- पाल तिराहा की तरफ से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

- आगरा एक्सप्रेस वे की तरफ से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन मोहान मोड़ से तिकोनिया तिराहा से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए जा सकेंगे।

- दुबग्गा तिराहा की तरफ से तिकोनिया तिराहा, बाराबिरवा चौराहा की ओर जाने वाले सभी तरह के वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जाएंगे।

- बाराबिरवा चौराहा, मानकनगर की तरफ से सीतापुर रोड, दुबग्गा की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जाएंगे।

- नहर तिराहा से बुद्धेश्वर चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह मोहान रोड तिराहा, तिकोनिया तिराहा होकर जा सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें