फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दोस्तों के साथ शराब पीने गए ट्रैक्टर चालक की हत्या, घर में खून से लथपथ हालत में मिला शव

Wed, 30 Jul 2025 11:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के माल इलाके में ट्रैक्टर चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। चाकू से गर्दन पर वार किए गए थे और सुबह तक घाव से खून रिस रहा था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व रोती बिलखती पत्नी ममता और पुत्र सुजीत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के माल इलाके के मडवाना गांव में मंगलवार की आधी रात के बाद घर के बाहर बरामदे में फर्श पर सो रहे ट्रैक्टर चालक राजू गौतम (45) की गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पीएम के लिये भेजने के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर सुबूत जुटाए। पत्नी ममता ने बताया मंगलवार शाम आठ बजे पति गांव के बहादुर, अमित और अशोक के साथ शराब पीने गए थे। वहां किसी बात पर गाली गलौज हो गई। इसकी जानकारी पति ने उसे घर आकर दी थी। अनहोनी की आशंका के कारण वह रात बारह बजे तक जागती रही। उसके बाद उसे नींद आ गई। सुबह खून से लथपथ पति का शव मिला। गर्दन पर कई घाव थे। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया तहरीर के आधार पर बहादुर, अमित और अशोक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुबह तक रिस रहा था गर्दन से खून
गांव के बहादुर ने बताया वह सुबह पांच बजे शौच के लिए उनके दरवाजे के पास से गुजर रहा था। वह खून से लथपथ पड़े थे। गर्दन से खून रिस रहा था। उनके घर के सभी लोग उस समय तक सो रहे थे।
विज्ञापन


परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
परिवार में पत्नी ममता, पुत्र सुजीत, मंगलवार को ससुराल से आई बेटी काजल, कामिनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

 बाप बेटा मजदूरी से चला रहे थे घर
पत्नी ममता ने बताया काफी दिन पहले जमीन दबंगो ने हथिया ली थी। अब बाप बेटे ट्रैक्टर चला कर तथा मजदूरी कर घर चला रहे थे। बेटी और बेटा का ब्याह करना बाकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें