फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: एलडीए में पकड़ा गया दलाल, पीड़ित ने किया पुलिस के हवाले, प्लॉट दिलाने के नाम पर मांगे साढ़े तीन लाख

Mon, 05 Oct 2026 08:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पीड़ित ने आरोप लगाया कि ठगी करने वाले ने उसे ट्रांसपोर्ट नगर में पास का प्लाट दिलाने के नाम पर साढे़ तीन लाख रुपये मांगे थे और वह उसको डेढ़ लाख रुपये दे चुका है। रुपये लेने के बाद ठग ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलडीए कर्मी बनकर प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पीड़ित ने सोमवार को एलडीए ऑफिस से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ठगी करने वाले ने उसे ट्रांसपोर्ट नगर में पास का प्लाट दिलाने के नाम पर साढे़ तीन लाख रुपये मांगे थे और वह उसको डेढ़ लाख रुपये दे चुका है। बाकी रकम देने के लिए एलडीए बुलाया था।

विज्ञापन


पीड़ित वीर सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में उनकी दुकान के पास ही 532 वर्ग फीट का खाली प्लॉट है। बीते साल एक मनोज नामक व्यक्ति उसके पास आया और खुद को जोनल अधिकारी मान सिंह का बाबू बताया कि ओर कहा कि वह साढ़े तीन लाख रुपये में प्लॉट उसको दिलवा देगा। उसके बाद पहले उसको 25 हजार फिर डेढ़ लाख रुपये दिए। इसके बाद जब फोन करो वह टालता था और फोन भी बंद रखता था। 

इसके बाद एलडीए आकर पता किया तो जानकारी मिली कि मनोज नामक कोई कर्मचारी नहीं है। इसके बाद फिर उसने डेढ़ लाख रुपये की मांग की। जिस पर आज उसे एलडीए आकर पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारों ने बताया कि कुछ लोग ठगी करने वाले को मारते हुए बाहर की ओर लाए और फिर उसे एलडीए पुलिस चौकी को सौंप दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं पीड़ित वीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अधिवक्ता की जरिये तहरीर पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें