फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा टू लखनऊ: चूहे की वजह से उड़ान हुई कैंसिल, यात्रियों ने किया हंगामा, एयरलाइंस ने की ये व्यवस्था

Thu, 21 Nov 2024 10:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow to Goa flight: गोवा से लखनऊ आ रहे इंडिगो के विमान में चूहा दिखने पर उड़ान को ऐन मौक पर कैंसिल कर दिया गया। भारी हंगामे के बाद उन्हें दूसरे विमान से भेजा गया। 
विज्ञापन
चूहे ने कराई फ्लाइट कैंसिल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा से लखनऊ की इंडिगो की फ्लाइट शाम 6:25 बजे उड़ान भरकर रात पौने नौ बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचती है। मंगलवार को विमान गोवा एयरपोर्ट के रनवे पर उड़ान के लिए तैयार था, इसी बीच पायलट के केबिन में चूहा दिखा। विमान में 115 यात्री सवार थे। इसके बाद विमान को रोक दिया गया। यात्रियों ने वजह पूछी तो उन्हें चूहे दिखने की बात बताई गई। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज उड़ान को निरस्त कर दिया गया। करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार के बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देखते हुए एयरलाइंस ने दूसरे विमान की व्यवस्था करने की बात कही। करीब दो घंटे बाद सभी यात्रियों को लखनऊ भेजा जा सका।

विज्ञापन

कोहरे से निरस्त हुई उड़ान, कई हुईं लेट

 कोहरे व खराब मौसम से बुधवार को विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। हैदराबाद की उड़ान निरस्त कर दी गई। बंगलूरू से आने वाली उड़ान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। कई विमान सात से आठ घंटे की देरी के शिकार हुए। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

लखनऊ से हैदराबाद जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 2930 निरस्त कर दिया गया। बंगलूरू से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6353 को अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। इस पर उसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

दम्माम जाने वाली उड़ान एक्सवाई 897 आठ घंटे और नागपुर की इंडिगो की उड़ान 6ई-7462 सात घंटे लेट रही। इंदौर जाने वाली उड़ान 6ई 7439 सवा सात घंटे, मस्कट जाने वाली आईएक्स 149 छह घंटे, बंगलूरू की फ्लाइट 6ई325 पांच घंटे व दम्माम की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 141 साढ़े पांच घंटे देरी की शिकार हुई।
विज्ञापन

ट्रेनें भी 12 घंटे तक लेट

ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI
कोहरे में ट्रेनों के पहिये भी थमने लगे हैं। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व 15744 फरक्का एक्सप्रेस 12-12 घंटे लेट रही। 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस चार घंटे, 04057 मुजफ्फरपुर आनंदविहार स्पेशल आठ घंटे, 05283 मनिहारी जयनगर स्पेशल चार घंटे देरी से लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें