फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: 26 उड़ानें निरस्त होने से हजारों यात्री परेशान, 410 टिकट हुई कैंसिल; एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

Tue, 09 Dec 2025 08:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

IndiGo flights cancelled: इंडिगों विमानों का संकट जारी है। सोमवार को अलग-अलग शहरों की 26 उड़ानें कैंसिल हो गईं। इसके पहले ही 410 यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करा दिए। 
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानों का निरस्तीकरण से यात्रियों की परेशानियां बनी हुई हैं। सोमवार को दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू आदि जगहों की 26 उड़ानें निरस्त रहीं, जिससे आठ हजार से अधिक यात्री, उनके परिजनों को असुविधाएं हुईं। 410 यात्रियों ने टिकट कैंसिल करवाए।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर छठे दिन भी विमानों से होने वाली दुश्वारियों का बोलबाला देखने को मिला। इंडिगो की उड़ानें सोमवार को भी निरस्त हुईं। 150 के आसपास विमान पिछले कुछ दिनों में निरस्त हो चुके हैं, जिससे करीब एक लाख यात्री, उनके परिजन आदि लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को निरस्त होने वाले विमानों में दिल्ली की पांच, बंगलूरू की चार, मुंबई की तीन, कोलकाता की दो, अहमदाबाद की दो, हैदराबाद की दो, पुणे की एक व चंडीगढ़ की एक उड़ानें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

उन्नाव के पुरवा निवासी श्यामलाल ने बताया कि लखनऊ से दुबई वाया मुंबई उनकी छह दिसंबर को फ्लाइट थी, जो बार-बार रिशेड्यूल होती रही। उन्हें इंडिगो ने टिकट तो थमा दिया, लेकिन गेट की जानकारी नहीं दी। जब वह बोर्डिंग के लिए गेट पर पहुंचे तो प्रवेश नहीं करने दिया गया। इंडिगो के काउंटर पर गए, जहां भीड़ के चलते उन्हें जल्दी जानकारी ही नहीं मिल सकी। काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

पांच की फ्लाइट आठ को भी नहीं मिली

सोमवार को अमौसी एयरपोर्ट पर बंगलूरू के रहने वाले अंजुम पासा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि फ्लाइट पांच दिसंबर को थी, जिसे बार-बार रिशेड्यूल किया जा रहा है। कई दिन से लखनऊ में रुके हैं। पैसे भी खत्म हो गए हैं, लेकिन फ्लाइट का इंतजाम नहीं हो रहा है।

 

फ्लाइट कैंसिल, हो गया हजारों का नुकसान

लखनऊ एयरपोर्ट का हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इंदिरानगर निवासी विनायक त्रिवेदी पत्नी राधिका के साथ लखनऊ से मॉरीशस वाया बंगलूरू जाने के लिए पहुंचे थे। उनकी उड़ान रात पौने नौ बजे थी, जिसे कैंसिल कर दिया गया। इससे उनकी मॉरीशस की फ्लाइट भी प्रभावित हुई। उड़ान नहीं मिलने से होटल बुकिंग से लेकर अन्य मदों पर हुआ खर्च बर्बाद हो गया। हद तो यह है कि इंडिगो के काउंटर पर कोई जानकारी तक देने वाला नहीं है। दूसरी ओर, आशियाना के कर्मदीप सिंह को परिवार के साथ 16 को लखनऊ से थाईलैंड के फुकेट जाना था। उन्होंने इंडिगो के इस तरह के हालातों को देखते हुए अपनी यात्रा रद्द कर दी है और लोगों से अपील की है कि यात्रा से बचें।

दो फ्लाइटें करवाईं बुक, दोनों हो गईं कैंसिल

लखनऊ के विकासनगर निवासी विक्रम सिंह फिनलैंड में कार्यरत हैं। वह अपने पिता से मिलने लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि छह महीने पहले ही लखनऊ से फिनलैंड वाया मुंबई टिकट बुक कराया था। उनकी फ्लाइट सोमवार को थी, जो निरस्त हो गई। उन्होंने एहतियातन एअर इंडिया की फ्लाइट भी बुक करवाई थी, लेकिन वह भी कैंसिल हो गई।
विज्ञापन

ये विमान रहे निरस्त

6ई 5264 मुंबई-लखनऊ
6ई 338 पुणे-लखनऊ
6ई 2107 दिल्ली-लखनऊ
6ई 6353 बंगलूरू-लखनऊ
6ई 6405 कोलकाता-लखनऊ
6ई 2159 दिल्ली-लखनऊ
6ई 935 अहमदाबाद-लखनऊ
6ई 6614 दिल्ली-लखनऊ
6ई 451 बंगलूरू-लखनऊ
6ई 5088 मुंबई-लखनऊ
6ई 6167 हैदराबाद-लखनऊ
6ई 2108 लखनऊ-दिल्ली
6ई 6406 लखनऊ-कोलकाता
6ई 435 लखनऊ-बंगलूरू
6ई 6968 लखनऊ-अहमदाबाद
6ई 6615 लखनऊ-दिल्ली
6ई 6552 लखनऊ-चंडीगढ़
6ई 6354 लखनऊ-बंगलूरू
6ई 5201 लखनऊ-मुंबई
6ई 6166 लखनऊ-हैदराबाद









 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें