फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : पूरा परिवार गया था रिश्तेदारी में... बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोना और नकदी लेकर फरार

Wed, 22 Oct 2025 12:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के बीकेटी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। जब परिजन रिश्तेदारी में गए हुए थे तो नकदी और जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
वारदात के बाद बिखरा सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरगदी मगठ की रहने वाली आशिया के घर अज्ञात चोरों ने घर के चार ताले तोड़कर 50 हजार नकदी, बच्चों की गुल्लक और आधा तोला सोने के जेवर, एलसीडी टीवी, सिलेंडर चोरी कर लिया।

विज्ञापन


नगर पंचायत बीकेटी के वार्ड 12 बरगदी मगठ निवासी आशिया ने बताया कि वह परिवार के साथ मंगलवार को घर बंद करके जानकीपुरम रिश्तेदारी में गई थी। पीछे से चोरों ने रात दो बजे से 4 बजे के बीच उनके मकान के चार ताले तोड़कर कमरे से एलसीडी टीवी, रसोई से गैस सिलेंडर, बेडरुम से तीन अलमारियों के लॉकर तोड़कर 50 हजार नकदी, आधा तोला सोने की गहने, अलमारियों से कीमती कपड़े आदि चोरी कर ले गए।

बुधवार सुबह छह बजे पड़ोसी ने मेन गेट का ताला टूटा होने की सूचना उनको फोन पर दिया। जब वह घर पहुंचे तब 112 पर पुलिस को फोन किया। पुलिस आई और वीडियो बनाकर लौट गई। बीकेटी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। प्रभारी निरीक्षक बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया है कि पुलिस घटना की जांच कर मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें