भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रमों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। इसलिए बीच शहर में यातायात बदला रहेगा। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया, जो मंगलवार सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।
ऐसे आ-जा सकेंगे वाहन
-डालीगंज पुल चौराहे की तरफ से क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डालीगंज पुल चौराहा से डालीगंज इक्का तांगा चौराहा, आईटी चौराहा या सिटी स्टेशन, कैसरबाग बस अड्डा, अशोक लाट चौराहा होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे।
-क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा होकर हजरतगंज चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सुभाष चौराहा, परिवर्तन चौराहा, अशोक लाट चौराहा, लालबाग चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-अशोक लाट चौराहा से परिवर्तन, सुभाष चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कैसरबाग बस अड्डा, स्वास्थ्य भवन तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज चौराहा या अशोक लाट चौराहा से बर्लिंग्टन, रॉयल होटल चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-आईटी चौराहा, सुभाष चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन निशातगंज या डालीगंज चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- हजरतगंज चौराहा से अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, सुभाष चौराहा, डालीगंज चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन गोल मार्केट चौराहा से आईटी चौराहा या रॉयल होटल चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा चौराहा या लालबाग चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-लालबाग चौराहा से मेफेयर तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन रॉयल होटल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-फायर स्टेशन तिराहा से वाल्मीकि तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन लालबाग चौराहा, रॉयल होटल चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-सहारागंज तिराहा से चिरैयाझील की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-मोतीमहल तिराहा से एसबीआई तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सहारागंज तिराहा से सिकंदरबाग होते हुए जा सकेंगे।
-चिरैयाझील तिराहा से क्लार्क अवध तिराहा व मोतीमहल तिराहा से बाबू केडी सिंह स्टेडियम तिराहा व हिंदी संस्थान तिराहा के मध्य सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
-वीवीआईपी वैकल्पिक आवागमन मार्ग होने के कारण एसबीआई तिराहा से मोतीमहल तिराहा तक किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नहीं होंगे।
बसों व व्यावसायिक वाहनों के लिए बदलाव
-रोडवेज, सिटी बसें, कॉमर्शियल वाहन समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा से संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर क्लार्क अवध तिराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगी। ये वाहन कमता तिराहा से शहीद पथ होकर उतरेठिया चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा, कुंवर जगदीश चौराहा से केकेसी रेलवे अंडरपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-अहिमामऊ पुल चौराहा से कटाई पुल तिराहा के मध्य रोडवेज व सिटी बसें और व्यावसायिक वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन शहीद पथ होकर उतरेठिया चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा, कुंवर जगदीश चौराहा से केकेसी रेलवे अंडरपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-बर्लिंग्टन चौराहा, 1090 चौराहा से हजरतगंज की ओर रोडवेज, सिटी बसें व कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।