फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आज होगी घर-घर राधा-कान्हा की धूम, इस तरह से कराएं पंजीकरण

Thu, 14 Aug 2025 12:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Ghar ghar Radha-Kanha: अमर उजाला द्वारा घर-घर कान्हा-राधा का आयोजन गुरुवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर होगा। इसके लिए पंजीकरण सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन
घर-घर कान्हा राधा के लिए पहुंचे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘घर-घर कान्हा-राधा’ के आयोजन के इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। अमर उजाला व उत्तर प्रदेश मेट्रो काॅर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर यह आयोजन होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण सुबह 10:30 बजे शुरू हो गया। 
विज्ञापन


ऑन द स्पाॅट भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। यदि आपने अब तक पंजीकरण नहीं कराया तो चिंता की बात नहीं। ऑन द स्पाॅट भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

गेट नंबर-1 से पहुंचें आयोजन स्थल पर
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 से प्रवेश कर सकेंगे। हजरतगंज में राॅयल कैफे की ओर से गेट नंबर-1 का प्रवेश द्वार है।
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चे होंगे पुरस्कृत
राधा-कृष्ण की पांच जोिड़यों के साथ ही पांच कृष्ण व पांच राधा काे अलग-अलग पुरस्कृत किया जाएगा। बच्चों का चयन उनके परिधान, साज-शृंगार और अभिव्यक्ति जैसे मानकों पर निर्णायक मंडल करेगा।

बच्चों को तैयार करके लाएं...
कार्यक्रम के लिए बच्चों को घर से तैयार करके लाएं। आयोजन की दो श्रेणियां होंगी। पहली में तीन वर्ष तक के बच्चे तो दूसरी में चार से सात वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। यदि आपके घर में दो बच्चे हैं तो राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाकर लाएं। किसी मित्र, पड़ोसी, रिश्तेदार के बच्चों के साथ भी जोड़ी बनाई जा सकती है। जिनके यहां एक बच्चा है, वे आपसी सहमति पर आयोजन स्थल पर ही किसी के साथ राधा-कृष्ण की जोड़ी बना सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें