फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: धक्का लगने से गिरीं इंस्पेक्टर की पत्नी को रोडवेज बस ने कुचला; आर्मी हेडक्वार्टर के सामने की घटना

Tue, 20 Jan 2026 07:04 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ कैंट में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से आरपीएफ इंस्पेक्टर की पत्नी अनुराधा की दर्दनाक मौत हो गई। धक्का लगने से सड़क पर गिरीं अनुराधा को बस ने कुचल दिया। बाइक चालक घायल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट इलाके में सोमवार रात कानपुर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस बाइक से टकरा गई। हादसे में सरोजनीनगर के न्यू रहीमाबाद निवासी आरपीएफ इंस्पेक्टर की पत्नी अनुराधा (42) सड़क पर गिर गईं। आरोपी चालक ने भागने की कोशिश में बस से अनुराधा को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में बाइक चालक घायल हो गया।

विज्ञापन


मूलरूप से महोबा के रहने वाले आरपीएफ इंस्पेक्टर बच्ची लाल गौतम वर्तमान में अयोध्या में तैनात हैं। उनकी पत्नी अनुराधा सरोजनीनगर में छोटी बेटी प्रिंसी और बेटे शुभ के साथ रहती थीं। बड़ी बेटी तृप्ति रोमानिया में पढ़ाई कर रही है। 

बच्ची लाल के मुताबिक सोमवार शाम पत्नी बिजनौर निवासी परिचित कुलदीप यादव के साथ बाइक से मूर्ति विसर्जन के लिए गई थीं। रात करीब 8:30 बजे दोनों लौट रहे थे। तभी कैंट में आर्मी हेडक्वार्टर के पास सामने से आ रही बेकाबू रोडवेज बस कुलदीप की बाइक से टकरा गई। 
विज्ञापन


पत्नी अनुराधा छिटक कर बस सामने गिर पड़ीं। वह जब तक संभल पातीं आरोपी चालक ने गति बढ़ा दी और उनके सिर को कुचलते हुए भाग निकला। अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट पहने होने के कारण कुलदीप की जान बच गई। हालांकि, उन्हें भी चोटें आई हैं।

घटनास्थल पर बनी जाम की स्थिति

हादसे के कारण घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने बाइक किनारे कराकर कुलदीप को अस्पताल पहुंचाया और अनुराधा के घरवालों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर के मुताबिक घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। घरवालों के तहरीर देने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें