फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ की मतदाता सूची में शामिल थे 1.26 लाख मृतकों के नाम, 45 हजार के दो जगह थे नाम

Wed, 10 Dec 2025 09:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विशेष गहन पुनरीक्षण में लखनऊ की मतदाता सूची में सवा लाख से ज्यादा मृतकों के नाम जुड़े हुए हैं। वहीं, 45 हजार लोग ऐस थे जिनके नाम दो जगह सूची में जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ की मतदाता सूची में 1.26 लाख नाम उन लोगों के शामिल थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में इसका खुलासा हुआ है। अब इन मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। ये आंकड़ा कुल मतदाताओं का 3.1 फीसदी है।

विज्ञापन


वर्तमान में एसआईआर का कार्य अंतिम चरण में है। दावा है कि तय समय में कार्य पूरा हो जाएगा। लखनऊ की वर्तमान मतदाता सूची में 39 लाख 94 हजार 535 मतदाताओं के नाम हैं। एसआईआर के दौरान पता चला कि एक लाख 26 हजार ऐसे मतदाताओं के नाम हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। नियमानुसार इनके नाम सूची से हटाए जाने थे, लेकिन अब तक ये नाम जुड़े हुए थे। अब इन नामों को हटाया गया है। नई सूची में मृतकों के नाम हट चुके होंगे।

एक शहर में दो जगह बने थे मतदाता
एसआईआर के दौरान अब तक 45 हजार ऐसे मतदाता सामने आए हैं जिनका नाम दो जगह की मतदाता सूची में है। ये सभी लखनऊ के ही रहने वाले हैं। ये पहले एक जगह वोटर थे। दूसरे स्थान गए तो वहां की सूची में भी नाम जुड़वा लिया, लेकिन पहली सूची से अपना नाम नहीं हटवाया। अब इनका नाम सिर्फ एक जगह की सूची में रहेगा। दूसरी जगह से नाम हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


5.12 लाख मतदाता हो चुके हैं विस्थापित
मौजूदा मतदाता सूची में शामिल 5.12 लाख मतदाता ऐसे हैं जो शहर से विस्थापित हो चुके हैं। एसआईआर के बाद जो मतदाता सूची जारी होगी उसमें इनके नाम नहीं शामिल किए जाएंगे। ऐसे लोग वर्तमान में जिस जगह रह रहे हैं, वहीं की मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा।

आज व कल ही मौका: एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर है। अब भी जिन लोगों ने फॉर्म नहीं भरा है तो उनके पास सिर्फ दो दिन यानी बुधवार और बृहस्पतिवार का ही समय है। ऐसे लोग अपने इलाके के बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें